16.6 C
Mandlā
Sunday, November 8, 2026
Home Blog Page 504

मानादेही डाक बैंक में महिला जागरूकता शिविर सम्पन्न

मंडला। वन स्टॉप सेंटर मण्डला द्वारा संकल्प 100 मिशन शक्ति योजना सत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मानादेही डाक बैंक जिला मण्डला के साथ डीबीटी सक्षमता एवं योजनाओं से लाभार्थी महिलाओं का आधार प्रमाणीकरण करने हेतु संयुक्त शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को संतुलित भोजन एवं प्रसव से पहले पर्याप्त आराम की आवश्यकता के बारे में बताया गया। साथ ही मातृ वंदना योजना से जुड़ने हेतु मार्गदर्शन दिया गया। जिला हब में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी देते हुए वन स्टॉप सेंटर में मिलने वाली सुविधाओं से अवगत कराते हुए महिलाओं को प्रोत्साहित किया गया।

error: Content is protected !!