17.9 C
Mandlā
Saturday, November 7, 2026
Home Blog Page 485

अखिलेश का ‘केशव’को मानसून ऑफर 100 लाओ सरकार बनाओ     

समाजवादी पार्टी  प्रमुख अखिलेश यादव ने  एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी में चल रही खींचतान में घी डालने का काम किया है. अखिलेश ने एक्स पर  पोस्ट डालकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का नाम लिये बिना उन्हें  बड़ा ऑफर दिया है. अखिलेश ने एक्‍स पर ल‍िखा, ”मानसून ऑफर: सौ लाओ, सरकार बनाओ।” अखिलेश के इस पोस्ट को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से जोड़कर देखा जा रहा है।

यूपी में इन द‍िनों बीजेपी में अंदरूनी कलह की चर्चाएं हैं। कार्यसम‍िति की बैठक के बाद उपमुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के अचानक द‍िल्‍ली जाने से सूबे का सियासी पारा चढ़ गया है। इन सबके बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव लगातार तंज कस रहे हैं। अखिलेश ने आज गुरुवार को ब‍िना क‍िसी का नाम लिए एक्स पर मानसून ऑफर दिया है। उन्होंने लिखा है कि 100 लाओ, सरकार बनाओ।  अखिलेश के इस पोस्ट को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से जोड़कर देखा जा रहा है। सपा प्रमुख इससे पहले एक इंटरव्‍यू में केशव प्रसाद मौर्य को खुला ऑफर दे चुके हैं क‍ि वह 100 विधायकों को तोड़ लाएं और सरकार बना लें।

अजय कुमार

उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार

मो-9335566111

error: Content is protected !!