38.1 C
Mandlā
Saturday, June 27, 2026
Home Blog Page 484

नवीन जन्म-मृत्यु पोर्टल का प्रशिक्षण सम्पन्न

       मण्‍डला। इजन्म मृत्यु पंजीयन के संबंध जन्म -मृत्यु संशोधित अधिनियम 2023 एवं सीआरएस पोर्टल के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण योजना भवन के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जनगणना कार्य निदेशालय म.प्र. भोपाल के डॉ. शिवांशु कुमार, सहायक संचालक सिद्धार्थ गोयल, एस.आई. ग्रेड-2 द्वारा मुख्य रूप से पोर्टल पर आ रही कठिनाइयां एवं पंजीयन से संबंधित विषयों पर विस्तृत से प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय मण्डला, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, नगरपालिका, नगर पंचायत, जनपद पंचायत के रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) एवं डाटा एण्ट्री ऑपरेटर उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!