17.9 C
Mandlā
Saturday, November 7, 2026
Home Blog Page 482

कलेक्‍टर श्री सक्‍सेना ने बीएसएनएल के जीएम के साथ जमीन के मुद्दे को लेकर की बैठक

जबलपुर। कलेक्टर दीपक सक्सेना ने आज रानीताल चौक के पास स्थित बीएसएनएल की जमीन से जुड़े मुद्दे के संबंध में बीएसएनएल के जीएम एनके डोंगरा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जीएम द्वारा अवगत कराया कि भारत सरकार की विनिवेश नीति के अनुरूप भारत संचार निगम की जबलपुर स्थित भूमियों का विनिवेश विचारण में है,पर इस दिशा में फ़िलहाल कोई कार्रवाई प्रचलित नहीं है, क्योंकि प्रश्नगत भूमि के संबंध में माननीय उच्च न्यायालय में याचिका प्रचलित है। याचिका के निराकरण उपरांत ही यथोचित कार्रवाई की जा सकेगी। बैठक में संबंधित विषय के विभिन्न तथ्यों पर चर्चा की गई। बीएसएनएल की 70 एकड़ जमीन में से लगभग 26 एकड़ जमीन मध्य प्रदेश शासन के नाम घोषित करने का आदेश जारी किया गया है, इसी जमीन को लेकर बीएसएनएल द्वारा हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह और अधारताल एसडीएम श्रीमती शिवाली सिंह भी मौजूद थी।

error: Content is protected !!