17.9 C
Mandlā
Saturday, November 7, 2026
Home Blog Page 481

कलेक्‍टर ने मूंग उपार्जन को लेकर की बैठक

जबलपुर। कलेक्‍टर दीपक सक्‍सेना की अध्‍यक्षता में आज मूंग उपार्जन को लेकर कलेक्‍टर सभागार में बैठक आयोजित की गई। जिसमें मूंग खरीदी पंजीयन, सत्‍यापन, स्‍लॉट बुकिंग, खरीदी केन्‍द्र, सिकमी किसान, भुगतान की स्थिति व 181 में शिकायतों का निराकरण आदि के संबंध में विस्‍तृत जानकारी ली। कलेक्‍टर श्री सक्‍सेना ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि मूंग उपार्जन व्‍यवस्थित व पारदर्शी रूप से हो इसमें लापरवाही बिल्‍कुल न हो। नॉन एफएक्‍यू या मिलावटी मूंग की खरीदी न करें। इस दौरान उपसंचालक कृषि ने बताया कि शिकायत के आधार पर सिहोरा के तीन खरीदी केन्‍द्रों को बदल कर दूसरे केन्‍द्र बनाये जायेंगे।

error: Content is protected !!