22.2 C
Mandlā
Friday, November 6, 2026
Home Blog Page 441

उपचार की व्यवस्था देखने जिला चिकित्सालय पहुँचे प्रभारी कलेक्टर

मंडला। सीईओ जिला पंचायत एवं प्रभारी कलेक्टर श्रेयांश कूमट ने शुक्रवार की सुबह जिला चिकित्सालय जाकर उल्टी, दस्त से प्रभावित मरीजों के उपचार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने निर्देशित किया कि विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की स्थिति पर लगातार नजर रखें। आवश्यकतानुसार जांच कराएं तथा उनकी रिपोर्ट जल्द प्राप्त करने का प्रयास करें। उन्होंने मरीजों से भी चर्चा करते हुए उन्हें समय पर दवाईयाँ लेने की समझाईश दी। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. केसी सरौते, सिविल सर्जन डॉ. विजय धुर्वे सहित संबंधित उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!