22.2 C
Mandlā
Friday, November 6, 2026
Home Blog Page 440

डायरिया की रोकथाम, सफाई और ओआरएस से रखें अपना ध्यान

पेयजल और स्वच्छता के प्रति जागरूक करने स्टॉप डायरिया कैम्पेन

मंडला। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जिले में 31 अगस्त तक स्टॉप डायरिया कैम्पेन संचालित किया जा रहा है जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित पेयजल और व्यक्तिगत तथा सामुदायिक स्वच्छता को प्रोत्साहित किया जा रहा है। अभियान के तहत संस्था तथा ग्राम स्तर पर विविध गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।

            शुक्रवार को स्टॉप डायरिया कैम्पेन के अंतर्गत मवई विकासखंड के सहजपुरी, मुड़ियारिचका, नंदराम, बर्रई, पिपरी रैयत आदि ग्रामों में विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गई, जिनके माध्यम से ग्रामीणों को व्यक्तिगत और सामुदायिक शौचालयों की साफ-सफाई, ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन आदि के बारे में जानकारी दी गई। विद्यालय तथा आंगनवाड़ी केन्द्रों में साबुन से हाँथ धुलाई का प्रदर्शन किया गया। प्लास्टिक से हो रही गंदगी एवं नालियों में प्लास्टिक के कचरे के कारण हो रहे जल भराव से होने वाले नुकसानों से अवगत कराया गया। पंचायत स्तर पर बैठकों का आयोजन कर ग्राम को कीचड़मुक्त बनाने के संबंध में चर्चा की गई। लोगों को हेंडपंप सहित अन्य जल स्त्रोतों के निकट श्रमदान के माध्यम से सफाई करने तथा सोकपिट का निर्माण करने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय तथा आँगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित कार्यक्रमों में साबुन से हाँथ धोने तथा स्वच्छता के संबंध में शपथ दिलाई गई।

error: Content is protected !!