22.2 C
Mandlā
Friday, November 6, 2026
Home Blog Page 437

चिन्हित विद्यालयों में लगेंगे आधार शिविर

मंडला। विद्यार्थियों के आधार का व्यवस्थित तरीके से समय पर नामांकन और अपडेट सुनिश्चित करने के लिए चयनित शासकीय विद्यालयों में आधार शिविर 29 जुलाई से 17 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। शिविर में सभी नजदीकी विद्यालयों के विद्यार्थियों की आधार अपडेट, नामांकन की आवश्यकताओं की पूर्ति की जाएगी।

            प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 जुलाई से 31 जुलाई तक शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल देवहारा बम्हनी, सागर, नर्मदा पौंड़ी लिंगा, शासकीय कन्या रानी अवंती बाई हायर सेकेंडरी स्कूल मंडला, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मधपुरी, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बिनैका, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मॉडल मवई, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल घोंटा, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल दाढ़ीभानपुर, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मॉडल मोहगांव, शासकीय सीएम राईज स्कूल चाबी, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मुनू, झुलपुर, जहरमऊ, पिंडरई तथा इंद्री, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मॉडल नारायणगंज, शासकीय हाईस्कूल कापा, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मंगलगंज एवं मनेरी में आधार शिविर आयोजित किए गए हैं।

error: Content is protected !!