22.2 C
Mandlā
Friday, November 6, 2026
Home Blog Page 436

दिव्यांग शिविर, श्रवण एवं मानसिक दिव्यांगों के जारी किये गये प्रमाण पत्र

मंडला। जिला चिकित्सालय मण्डला में श्रवण बाधित एवं मानसिक दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिला चिकित्सालय जबलपुर से डॉ. शिल्पा ज्योति नेल्सन, ईएनटी विशेषज्ञ एवं डॉ. बी.आर. बरकड़े, मनोरोग विशेषज्ञ द्वारा शिविर में सेवायें प्रदाय की गई। जिला चिकित्सालय मण्डला में ईएनटी एवं मनोरोग चिकित्सक ना होने के कारण दिव्यांगजनों के लिए इस विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में डॉ. नेल्सन द्वारा श्रवण बाधित दिव्यांगजनों की जांच की गई एवं 68 दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाये गये। इसी प्रकार मनोरोग चिकित्सक डॉ. बरकड़े द्वारा 23 बौध्दिक दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किये गये। इसके साथ-साथ ईएनटी एवं मानसिक संबंधी सामान्य मरीजों की जांच कर उपचार प्रदाय किया गया। डॉ. धुर्वे द्वारा बताया गया कि समय-समय पर ऐसे विशेष शिविरों का आयोजन आगे भी जारी रहेगा ताकि सभी विधा के दिव्यांगजनों को लाभ मिल सके। इस शिविर को सफल बनाने में डॉ. शिल्पा नेल्सन ईएनटी विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय जबलपुर, डॉ. वी.आर. बरकड़े मनोरोग विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय जबलपुर, डॉ. विजय सिंह धुर्वे, सिविल सर्जन, राम मिश्रा शाखा प्रभारी दिव्यांग बोर्ड, वीरेंद्र पाटिल आडियोलॉजिस्ट का विशेष सहयोग रहा।

error: Content is protected !!