33.5 C
Mandlā
Tuesday, June 16, 2026
Home Blog Page 418

विधायक और कलेक्टर ने पौधरोपण में सहभागिता निभाई

जिला खेल स्टेडियम परिसर में 100 से अधिक पौधे रोपे

विदिशा। विदिशा जिले में एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत वृहद स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत शासकीय कार्यालयों के परिसरों सहित अन्य स्थलों पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाने का कार्य जारी है। इसी क्रम में आज विदिशा के जिला खेल स्टेडियम परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन कर 100 से अधिक पौधे लगाए गए हैं। इस कार्यक्रम में विदिशा विधायक मुकेश टंडन, राकेश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य एवं अधिकारी, कर्मचारियों, नगर के गणमान्य नागरिकों, खिलाड़ियों तथा बेतवा उत्थान समिति के सदस्यगणों ने पौधरोपण में सहभागिता निभाई है।

    कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य ने खेल स्टेडियम परिसर में स्वंय के हाथों से पौधे रोपे हैं और सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने के संदेशों का प्रसारण किया है। उन्होंने पौधरोपण की फोटो को अपने मोबाइल से वायुदूत ऐप पर अपलोड भी किया है। और सभी से यह अपील भी की है कि पौधरोपण कर सेल्फी लेकर पौधारोपण की फोटो वायुदूत ऐप पर अपलोड अवश्य करें।

error: Content is protected !!