29 C
Mandlā
Thursday, November 5, 2026
Home Blog Page 417

स्वतंत्रता दिवस के आयोजन के संबंध में बैठक सम्पन्न

मण्डला। आजादी के 77वे स्वतंत्रता दिवस के गरिमामय आयोजन के संबंध में कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने संबंधित विभागों की बैठक ली। बैठक में उन्होने कहा कि इस स्वतंत्रता दिवस का संपूर्ण आयोजन विशेष रूप से करें। सभी विभाग इस आयोजन को बेहतर बनाने के हरसंभव प्रयास करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस के आयोजन से संबंधित जिम्मेदारी आवंटित करते हुए समयपूर्व तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने आयोजन के दौरान परेड, अतिथियों की व्यवस्था, प्रस्तुतियों, कार्यक्रम स्थल में आवश्यक तैयारी आदि के संबंध में जरूरी निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए आयोजन की तैयारियां पूर्ण करें। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, सहायक कलेक्टर आकिप खान, संयुक्त कलेक्टर अरविंद सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

            कलेक्टर ने बैठक में कहा कि मैदान की सजावट ’मेरी माटी-मेरा देश’ थीम के आधार पर करें। उन्होंने कहा कि ध्वजारोहण के दौरान राष्ट्रीय ध्वज से संबंधित समस्त निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी विभागों को ध्वजसंहिता के अनुरूप अपने-अपने कार्यालयों में आयोजन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कार्यक्रम में बिजली, बैठक व्यवस्था, स्वास्थ्य टीम, एम्बूलेंस, फायर ब्रिगेड, पेयजल आदि की व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सभी विभाग पुरूस्कार के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों के नामों के प्रस्ताव एवं उनकी उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए 7 अगस्त के पूर्व तक कलेक्टर कार्यालय में भेजें।

error: Content is protected !!