29 C
Mandlā
Thursday, November 5, 2026
Home Blog Page 393

नलजल योजना के संचालन के संबंध में प्रशिक्षण सम्पन्न

मंडला। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग खंड मंडला के अंतर्गत विकासखंड बीजाडांडी के ग्राम पंचायत बीजाडांडी में ग्राम पंचायत बीजाडांडी के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्राम के गणमान्य सदस्यों को नियमित रूप से पेयजल स्त्रोतों के पानी की शुद्धता की जांच कर नल जल योजना के माध्यम से सभी परिवारों को 55 लीटर प्रति व्यक्ति के हिसाब से नल के माध्यम से शुद्ध पानी पहुंचाने के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में सहायक यंत्री आशुतोष गुप्ता द्वारा बताया गया कि पानी की जांच के साथ साथ ग्राम के पेयजल स्त्रोतों में क्लोरिनेशन एवं स्वच्छता बहुत जरूरी है, साथ ही समुदाय में जागरुकता के लिए सभी एक साथ प्रयास करें।

               प्रशिक्षण में प्रयोगशाला सहायक अजीत रावत, ग्राम पंचायत बीजाडांडी से सरपंच डुमारी लाल कुम्हरे, सचिव जितेंद्र कुशराम, रोजगार सहायक इनायत मंसूरी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नेहा अहीर, अनीता सोनवानी, सरला साहू, आशा कार्यकर्ता सुनीता सोनवानी, मनीता नंदा, रेणुका बैरागी एवं ग्राम के सदस्य उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!