29 C
Mandlā
Thursday, November 5, 2026
Home Blog Page 392

जल परीक्षण संबंधी प्रशिक्षण सम्पन्न, टेस्ट किट वितरित

मंडला। जिले के अलग अलग गांवों में शुद्ध पेयजल प्रदाय करने हेतु पानी की जांच कर समुदाय को जागरूक करने के लिए प्रशिक्षण आयोजित किए जा रहे हैं। इसी तारतम्य में उपखंड नारायणगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत उदयपुर में पानी की गुणवत्ता को जांच करने प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रयोगशाला सहायक अजीत रावत द्वारा ग्रामीणों को जल के नमूनों की जांच कर पानी में उपलब्ध तत्वों की गुणवत्ता का परीक्षण किया गया। प्रशिक्षण बताया गया कि प्रत्येक माह एफटीके के माध्यम से 10 पैरामीटर में पानी की जांच एवं एच2एस से बैक्टीरिया की जांच करने का प्रशिक्षण प्रदाय किया गया। साथ ही प्रत्येक माह हाइपोक्लोराइड व ब्लीचिंग पाउडर से पेयजल स्त्रोतों का क्लोरिनेशन करना आवश्यक है। समुदाय से अपील की गई है कि पानी की जांच करने पर यदि कोई कंटामिनेशन पाया जाता है तो कृपया उस स्त्रोत का पानी पीने के लिए उपयोग न करें और तत्काल विभाग को इसकी सूचना दें। साथ ही मुनादी के माध्यम से ग्रामीणों को जानकारी दें। प्रशिक्षण में ग्राम पंचायत उदयपुर से पंचायत समन्वयक धर्म सिंह पंद्रो, सरपंच बलदेव सिंह परते, उप सरपंच जगदीश यादव, सचिव सियाराम मरावी, रोजगार सहायक अब्दुल बहाव एवं अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

error: Content is protected !!