29 C
Mandlā
Thursday, November 5, 2026
Home Blog Page 381

जागरूकता अभियान अंतर्गत महिलाओं के सशक्तिकरण पर चर्चा हुई

मंडला। प्रशासक वन स्टॉप सेंटर मण्डला (सखी) ने बताया कि हब फोर एपावरमेंट ऑफ वुमेन के 100 दिवसीय जागरूकता अभियान अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग जिला मंडला की जिला कार्यक्रम अधिकारी शालिनी तिवारी के निर्देशानुसार, जिला हब की नोडल अधिकारी श्रीमती लीना चौधरी के मार्गदर्शन में वन स्टॉप सेंटर मण्डला द्वारा संकल्प 100 मिशन शक्ति योजना सामुदायिक भागीदारी सप्ताह अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 2 रानी अबंती बाई वार्ड मण्डला में सामुदायिक भागीदारी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें वन स्टॉप सेंटर प्रशासक मधुलिका उपाध्याय द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण पर चर्चा की गई। साथ ही साईबर क्राईम, यौन उत्पीड़न, बालिकाओं के बी.एम.आई एवं गर्भावस्था में खानपान एवं महिला केन्द्रित मुद्दों से अवगत कराया गया व 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर, महिला हेल्पलाइन नम्बर 181, वन स्टॉप सेंटर में दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। उक्त कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केन्द्र की कार्यकर्ता, सहायिका एवं वन स्टॉप के कर्मचारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!