29 C
Mandlā
Thursday, November 5, 2026
Home Blog Page 380

सुरेहली जलाशय: मुख्य बांध सुरक्षित, स्लूस गेट पूर्णतः खुला रखा गया है

मंडला। जलाशय विकासखण्ड घुघरी अंतर्गत ग्राम सुरेहली में स्थित है। जलाशय का कैचमेंट एरिया 3.11 वर्ग कि.मी. है एवं जलभराव क्षमता 0.611 मि.घ.मी. है। बांध की लंबाई 210 मी. एवं ऊंचाई 14 मी. है। जलाशय का निर्माण वर्ष 2010-11 में पूर्ण कर लिया गया था। जलाशय के कैचमेंट एरिया में अत्याधिक बारिश होने के कारण बांध पूर्ण क्षमता में भरने के पश्चात् वेस्ट वियर से लगभग 1 मीटर ऊंचाई से पानी की निकासी हुई है, जिससे वेस्ट वियर की डाऊन स्ट्रीम में कटाव हो गया है। जलाशय का मुख्य बांध सुरक्षित है एवं नहर का स्लूस गेट पूर्णतः खुला रखा गया है फिर भी सर्तकता को दृष्टिगत रखते हुए वेस्ट वियर से लगभग 1.50 कि.मी. निचले एरिया में स्थित दो परिवारों को अन्यत्र सुरक्षित स्थल पर जाने हेतु अवगत करा दिया गया है। वर्तमान में वेस्ट वियर से लगभग 1 फीट ऊंचाई का पानी निकासी हो रहा है। स्थल पर विभागीय अमला उपस्थित है। स्थिति पर नियंत्रण हेतु सतत् निगरानी की जा रही है। वर्तमान में किसी भी प्रकार का रिसाव बांध से नही हो रहा है एवं बांध सुरक्षित है।

error: Content is protected !!