26.4 C
Mandlā
Monday, July 27, 2026
Home Blog Page 372

हरियाली अमावस के उपलक्ष्य में शांतिधाम में किया गया पौधरोपण

मंडला। नवांकुर संस्था सह ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति निवारी सेक्टर नैनपुर द्वारा हरियाली अमावस के उपलक्ष्य एवं ’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान अंतर्गत ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति निवारी द्वारा शांति धाम प्रांगण निवारी में आम के 3, अमरूद के 2, बेल के 2, जामुन के 2 और गुलमोहर के 2 इस प्रकार 11 पौधों का रोपण किया गया एवं पूर्व में रोपित पौधों को संरक्षित किया गया।

            समिति द्वारा विगत 4 वर्ष से पंचायत एवं ग्रामीणजन की सहभागिता से प्रत्येक वर्ष हरियाली अमावस की पुण्य तिथि में विशेष रूप से पौधारोपण किया जाता रहा है। इस वर्ष नवांकुर संस्था सह ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा शांति धाम में ही 100 पौधों की नर्सरी तैयार एवं संरक्षित की गई है।

error: Content is protected !!