29 C
Mandlā
Thursday, November 5, 2026
Home Blog Page 371

महिला थाना में संकल्प सौ दिवसीय अभियान के तहत कार्यशाला सम्पन्न हुआ

मंडला। प्रशासक वन स्टॉप सेंटर मंडला से प्राप्त जानकारी के अनुसार संकल्प 100 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान अंतर्गत लिंग संवेदनशीलता सप्ताह 16 अगस्त 2024 तक चल रहा है। इसके अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन वन स्टाप सेन्टर द्वारा महिला थाना मण्डला में किया गया। इस कार्यशाला में पी.सी.पी.एन.डी.टी.एक्ट, एस.आर.बी. एवं कन्या भ्रूण हत्या जैसे विषयों पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ तथा हब के बारे में महत्वपूर्ण चर्चा की गई। कार्यशाला में महिला थाना और वन स्टॉप सेंटर के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!