18.3 C
Mandlā
Sunday, November 1, 2026
Home Blog Page 280

कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने धनतेरस पर भगवान धनवंतरी की पूजा-अर्चना कर प्रसादी प्राप्त किया

मंडला। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने मंगलवार को धनतेरस पर जिला आयुष कार्यालय मंडला में आयुर्वेद दिवस मनाया। उन्होंने इस अवसर पर भगवान श्री धनवंतरी की जयंती पर उनकी पूजा अर्चना कर प्रसादी प्राप्त किया। जिला आयुष कार्यालय के द्वारा आयुर्वेद दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। आयोजित शिविर में आयुर्वेद से संबंधित उपचार विधि और आयुर्वेद दवाईयों के बारे में जानकारी दी गई। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने इस अवसर पर जिला आयुष कार्यालय मंडला का भी निरीक्षण किया। उन्होंने आयुष विभाग द्वारा लगाए गए सेल्फी प्वाईंट में सेल्फी ली। इस अवसर पर जिला आयुष अधिकारी श्रीमती गायत्री अहाके सहित आयुष विभाग के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।

error: Content is protected !!