34.6 C
Mandlā
Wednesday, May 6, 2026
Home Blog Page 279

उद्यानिकी मंत्री कुशवाह छत्री मंडी अग्नि पीड़ित व्यापारियों से मिले

हर संभव मदद का दिया आश्वासन

ग्वालियर। प्रदेश के उद्यानिकी, खाद्य प्रसंस्करण, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने शनिवार को छत्रीमंडी में गत दिनों हुई अग्नि दुर्घटना के पीड़ितों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।          

उद्यानिकी मंत्री श्री कुशवाह शनिवार को सुबह छत्री मंडी पहुँचे और अग्नि दुर्घटना के पीड़ित व्यापारियों से चर्चा की। उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि संकट की इस घड़ी में शासन और प्रशासन आपके साथ है। व्यापारियों को जो भी मदद की आवश्यकता होगी, वह हर संभव उपलब्ध कराई जायेगी। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को भी व्यापारियों की मदद के लिये सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए। 

error: Content is protected !!