20.3 C
Mandlā
Thursday, October 29, 2026
Home Blog Page 236

कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने ग्राम चौगान में होम स्टे निर्माण का अवलोकन किया

पर्यटक होम स्टे कर ग्रामीण संस्कृति और परिवेश से अवगत होंगे

मंडला। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने बुधवार को ग्राम चौगान जिला मंडला में निर्माण किए जा रहे होम स्टे का अवलोकन किया। उन्होंने होम स्टे का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्वक ग्रामीण परिवेश में करने के निर्देश दिए। जिससे होम स्टे पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र बन सके। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने पर्यटकों को मुख्य मार्ग से होम स्टे तक जाने के लिए मार्ग निर्माण करने के निर्देश दिए। मार्ग का निर्माण भी ग्रामीण परिवेश में किया जाए। पर्यटकों के लिए होम स्टे में आराम, भोजन, पानी, शौचालय और ग्रामीण पेंटिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी। उल्लेखनीय है कि पर्यटन के क्षेत्र में इन दिनों होम स्टे की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। अब पर्यटक बड़े-बड़े होटलों को छोड़कर होम स्टे में रहना पसंद कर रहे हैं। जिससे पर्यटक को ग्रामीण संस्कृति और ग्रामीण जीवन को समझने में सरलता होगी। मंडला जिले में विदेशी और भारत देश के पर्यटक लगातार आते रहते हैं, जिसमें मंडला जिले में कान्हा किसली, रामनगर के किले, सहस्त्रधारा, नर्मदा नदी, माहिष्मती घाट, गरम पानी कुंड बबैहा, जिलहरी घाट, काला पहाड़, मनेरी औद्योगिक क्षेत्र, चौगान की मढ़िया, देवगांव संगम सहित विभिन्न क्षेत्र प्रमुख हैं। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने निर्देशित किया है कि मंडला जिले में आने वाले पर्यटकांे के लिए होम स्टे जैसी सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए। होम स्टे में जैसी व्यवस्था होगी, वह घर जैसी होगी। पर्यटक को ऐसा महसूस नहीं होगा कि वह किसी होटल में रूका है। होम स्टे में पर्यटक चाहे तो मकान मालिक के साथ भोजन कर सकता है और ग्रामीण संस्कृति के बारे में जानकारी भी ले सकता है। पर्यटक को होम स्टे मालिक को व्यय राशि का भुगतान भी करना होगा।

error: Content is protected !!