20.3 C
Mandlā
Thursday, October 29, 2026
Home Blog Page 235

कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने रामनगर में बहुउद्देशीय प्रशिक्षण केन्द्र और बस स्टेंड का निरीक्षण किया

पंचायत द्वारा दुकानदारों को व्यवस्थित दुकानें संचालित करने की अनुमति मिलेगी

मंडला। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने बुधवार को ग्राम पंचायत रामनगर जिला मंडला में निर्माण किए जा रहे बहुउद्देशीय प्रशिक्षण केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण समय सीमा में करने के निर्देश दिए। विभागीय अधिकारियों को उक्त निर्माण कार्यों का नियमित रूप से निरीक्षण करने को कहा। आवागमन मार्ग में भराव करने के निर्देश दिए, जिससे बहुउद्देशीय प्रशिक्षण केन्द्र आने में कठिनाई न हो। बहुउद्देशीय प्रशिक्षण केन्द्र में टाईल्स, बिजली फिटिंग और पुट्टी पुताई का कार्य गुणवत्तापूर्ण करने को कहा। बहुउद्देशीय प्रशिक्षण केन्द्र के चारों ओर बाउंड्रीवॉल और बैठक व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने इस अवसर पर रामनगर बस स्टेंड का निरीक्षण किया। उन्होंने बस स्टेंड में अव्यवस्थित व अतिक्रमण कर संचालित करने वाले दुकानों को ग्राम पंचायत के माध्यम से व्यवस्थित ढंग से स्थापित करने के निर्देश दिए। जिससे आवागमन में किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने इस अवसर पर बस स्टेंड रामनगर की दुकानों का भी निरीक्षण किया। बस स्टेंड के समीप बहने वाली नालियों की मरम्मत करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस अवसर पर कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रेयांश कूमट, एसडीएम सोनाली देव, तहसीलदार मंडला अजय श्रीवास्तव सहित कृषि एवं मत्स्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

error: Content is protected !!