29 C
Mandlā
Thursday, November 5, 2026
Home Blog Page 1585

हाई सिक्यूरिटि रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाने संबंधी शिविर आयोजित

 1 अपै्रल 2019 के पूर्व पंजीकृत वाहनों पर हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगाये जाने के संबंध में जिला परिवहन कार्यालय मण्डला द्वारा शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आई.टी.आई.) मण्डला में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रोजेक्टर के माध्यम से हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट की ऑनलाइन बुकिंग एवं एचएसआरपी लगवाने की पूरी प्रक्रिया समझाई गई। शिविर में समस्त वाहनों में एचएसआरपी अनिवार्यतः लगाए जाने हेतु अनुरोध किया गया एवं बिना हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगे वाहनों के चालान करते पाये जाने पर चालानी एवं दण्डात्मक कार्यवाही होने के संबंध में भी बताया गया। शिविर में आई.टी.आई के प्राचार्य, स्टॉफ, छात्र-छात्राऐं एवं जिला परिवहन कार्यालय मण्डला का स्टॉफ उपस्थित रहा।

error: Content is protected !!