29 C
Mandlā
Thursday, November 5, 2026
Home Blog Page 1584

’’मद्य निषेध संकल्प दिवस’’ आज

            महात्मा गाँधी की पुण्यतिथि 30 जनवरी के अवसर पर मद्य निषेध संकल्प दिवस का आयोजन किया जाएगा। मदिरा पान एवं मादक पदार्थों के सेवन के दुष्परिणामों से अवगत कराया जाकर, नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही स्वेच्छा से मादक पदार्थों, द्रव्यों तथा मदिरा त्यागने हेतु संकल्प भी दिलाया जाएगा।

            जिला प्रशासन ने विभागों को इस अवसर पर विद्यालय, महाविद्यालय, नगरपालिका, जिला पंचायत, जनपद पंचायत, स्वैच्छिक संस्थाएं तथा स्थानीय समाज सेवकों के सहयोग से सेमीनार, वर्कशॉप, रैली, प्रदर्शनी, वाद-विवाद, निबंध, पोस्टर, प्रतियोगिताएं एवं नाटक, गीत, नृत्य आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम व सभाएं आयोजित कर मद्य निषेध संकल्प दिवस हेतु वातावरण निर्मित करने के निर्देश दिए हैं।

error: Content is protected !!