29 C
Mandlā
Thursday, November 5, 2026
Home Blog Page 1530

सहस्त्रधारा को आध्यात्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने बनेगी योजना-मण्‍डला

संबंधित अधिकारियों के साथ कलेक्टर ने किया निरीक्षण

सहस्त्रधारा को आध्यात्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के उद्देश्य से कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने संबंधित अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सहस्त्रधारा को योजनाबद्ध रूप से विकसित करने चरणबद्ध कार्ययोजना तैयार करें। सौन्दर्यीकरण पर विशेष ध्यान दें। कलेक्टर ने कहा कि प्रथम चरण में एप्रोच मार्ग, संकेतक, प्रवेश द्वार, घाट निर्माण, घाट तक जाने का रास्ता, शौचालय, वाचिंग टावर, बोटिंग, पार्किंग, गार्ड रूम तथा सुरक्षा आदि कार्यों को शामिल करें। इसी प्रकार द्वितीय चरण में रेस्ट हाउस, होम स्टे, थियेटर जैसे कार्यों को शामिल करें। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों को थीम के आधार पर प्रस्तावित करें। पर्यटन के साथ-साथ स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर फोकस करें। योजना तैयार करते समय बाढ़ के स्तर तथा पर्यटकों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को 10 दिवस में विस्तृत योजना तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ईईपीआईयू जीपी पटले, एसडीएम सोनल सिडाम, परियोजना अधिकारी जिला पंचायत कपिल तिवारी तथा मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!