29 C
Mandlā
Thursday, November 5, 2026
Home Blog Page 1529

बीजाडाण्डी में स्किन स्क्रिनिंग केम्प व पीओडी आयोजित – मण्‍डला

मुख्य चिकित्सा एवं स्वा० अधिकारी ने जानकारी दी कि कुष्ठ स्पर्श अभियान पखवाड़े पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बीजाडाण्डी में स्किन स्क्रीनिंग केम्प व पीओडी केम्प का आयोजन किया गया जिसमें विगत वर्षों के मरीज व उनके सदस्य उपस्थित हुये। जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. डी.के. मरकाम व मनोज दुबे प्रभारी एनएमएस यूएलसी मण्डला द्वारा हितग्राहियों की जांच की गई तथा शासन के मंशानुरूप लाभान्वित किया गया। पीओडी केम्प में नये पुराने कुष्ठ मरीजों का सम्मान किया गया व अपने शरीर का रख-रखाव कैसे किया जा सकता है घाव होने से कैसे बचा सकता है उन्हें जल-तेल उपचार व प्रतिदिन सुबह शाम किये जाने वाले व्यायाम से भलीभांति अवगत कराया गया। साथ ही उनकी सभी शंकाओं का समाधान करते हुए उन्हें संकल्प दिलाया गया कि हम अपने शरीर की देखभाल प्रतिदिन स्वयं करेंगे व अपना जीवन एक सामान्य व्यक्ति की तरह ही जियेंगे। इस प्रकार मरीजों की कुण्ठाओं को दूर करते हुये उनके मन से भय, भ्रांतियों को पृथक करने व सामान्य जीवन जीने हेतु प्रेरित करने में कुछ सफलता प्राप्त की गई। केम्प में एक एमबी नया कुष्ठ रोगी भी खोजा गया।

error: Content is protected !!