22.5 C
Mandlā
Thursday, November 5, 2026
Home Blog Page 1512

मवई में ‘‘स्किन स्क्रीनिंग व पीओडी केम्प‘‘ आयोजित – मण्‍डला

               कुष्ठ स्पर्श अभियान पखवाड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मवई में स्किन स्क्रीनिंग केम्प व पीओडी केम्प का आयोजन किया गया। शिविर में हितग्राहियों की जांच की व शासन के मंशानुरूप लाभान्वित किया गया। पीओडी केम्प में नये, पुराने कुष्ठ मरीजों का सम्मान किया गया व अपने शरीर का रख-रखाव कैसे किया जा सकता है, घाव होने से कैसे बचा सकता है, उन्हें जल-तेल उपचार व प्रतिदिन सुबह शाम किये जाने वाले व्यायाम से भलीभांति अवगत कराया गया। साथ ही उनकी सभी शंकाओं से जुड़े प्रश्नों के उत्तर दिये गए एवं उन्हें संतुष्ट किया गया और संकल्प दिलाया गया कि हम अपने शरीर की देखभाल प्रतिदिन स्वयं करेंगे व अपना जीवन एक सामान्य व्यक्ति की तरह ही जियेंगे। केम्प में एक एमबी व एक पीबी अर्थात 2 नये कुष्ठ रोगी भी खोजे गये।

error: Content is protected !!