22.5 C
Mandlā
Thursday, November 5, 2026
Home Blog Page 1511

6 से 15 फरवरी तक आयोजित होगा पीएमईजीपी योजना के तहत प्रशिक्षण – मण्‍डला

ईडीपी प्रशिक्षण उद्यमिता विकास केन्द्र म0प्र0 (सेडमैप) भोपाल द्वारा आयोजित तथा खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) भोपाल द्वारा प्रायोजित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम अंतर्गत खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड मण्डला द्वारा विभिन्न बैकों को प्रेषित एवं बैंकों द्वारा स्वीकृत प्रकरणों में आवश्यक उद्यमिता विकास प्रशिक्षण का आयोजन जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र मण्डला के परिसर में 6 फरवरी से 15 फरवरी 2024 तक किया जा रहा है। ऐसे समस्त हितग्राही जिनका बैंकों के द्वारा ऋण प्रकरणों में स्वीकृति प्राप्त हो गई है एवं बैंकों द्वारा पीएमईजीपी पोर्टल में स्वीकृत पत्र अपलोड कर दिया गया है वे समस्त हितग्राही 6 फरवरी 2024 को जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र मण्डला में प्रातः 10ः30 बजे उपस्थित होकर प्रशिक्षण में भाग ले सकते हैं।

error: Content is protected !!