17.1 C
Mandlā
Friday, November 6, 2026
Home Blog Page 1489

डॉ.गुरुमोहन,डॉ.चैतन्य एवम डॉ.लिली ने पेश की मानवता की मिसाल – मण्‍डला

पीड़ित मानवता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रोटरी इंटरनेशनल यू तो अनेको राहत राहत कैम्प लगाकर लोगो की सेवा करता ही है इसके अलावा भी यदि कोई पीड़ित इन तक पहुच जाए तो भी ये पीड़ित की हर संभव मदद करते है ऐसा ही एक मामला रोटेरियन संजय तिवारी के संज्ञान में आया जिसमे एक 2 साल की बच्ची का केस आया , इस छोटी सी बच्ची के हाथ मे एक साल पहले फेक्चर हो गया था , साल्हेपानी बबलिया की रहने वाली सेवकली मरकाम को उसके पति ने छोड़ दिया था। सेवकली अपनी बेटी गंगावती (उम्र 2 साल) के साथ मायके में रहने लगी सेवकली की बच्ची गंगावती सोते समय दुर्घटनावश हाथ मे फेक्चर हो गया , पैसों के अभाव और शहर दूर होने के कारण झोला छाप डॉक्टरों ने एक साल में इस बच्ची का हांथ लगभग बेकार ही कर दिया था। जब इस संबंध में रोटे संजय तिवारी को पता चला तो उन्होंने डॉक्टर चैतन्य धावर्डे के पास इसे दिखाया जिस पर डॉक्टर ने तत्काल सर्जरी की आवश्यकता महसूस की और डॉ गुरुमोहन सिंह के सहयोग से हेल्थ केअर सेंटर में निशुल्क सर्जरी की गयी, साथ ही हेल्थ केअर सेंटर के संचालक डॉक्टर गुरुमोहन सिंह ने भी अपने हास्पिटल में इस बच्ची के इलाज और भर्ती की समस्त सुविधाएं निशुल्क मुहैया कराई। ऑपरेशन के दौरान रोटेरियन डॉक्टर लिली सुसन निश्चेतना विशेषज्ञ ने भी अपनी निशुल्क सेवाएं देकर पीड़ित मानवता की सेवा का एक बेहतर उदाहरण प्रस्तुत किया , रोटेरियन डॉक्टर संजय तिवारी ने समस्त रोटरी क्लब की तरफ से डॉ.गुरुमोहन, डॉ.चैतन्य एवम डॉ.लिली को धन्यवाद दिया। अब बच्ची पूर्णतः स्वस्थ है 2 स 3 बार फॉलोअप के बाद बच्ची का हांथ पूरी तरह काम करने लगेगा ।

error: Content is protected !!