17.1 C
Mandlā
Friday, November 6, 2026
Home Blog Page 1488

नवीन व्यावसायिक शिक्षा योजना – मण्‍डला

नवीन व्यावसायिक शिक्षा योजना अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मंडला में अध्यनरत कक्षा नवमी के आईटी एवं सिक्योरिटी ट्रेड में अध्यनरत विद्यार्थियों को शैक्षिक भ्रमण के अंतर्गत पुलिस कंट्रोल रूम मंडल का भ्रमण कराया गया। पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा के निर्देशन एवं प्राचार्य शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मंडला श्रीमती कल्पना नामदेव के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने सुरक्षा से जुड़ी हुई अनेक जानकारियां इस भ्रमण के अंतर्गत प्राप्त की। विद्यार्थियों ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भ्रमण किया जहां ए एस आई प्रदीप दुबे द्वारा सीसीटीवी से शहर सुरक्षा के विषय में जानकारी दी साथ ही आज के समय में हो रहे साइबर क्राइम सुरक्षा के विषय में ए एस आई सुरेश मरावी ए एस आई संतोष कुम्हरे ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया ।वायरलेस के माध्यम से सुरक्षा तंत्र की व्यवस्था के विषय मे अंकित ठाकुर ने विद्यार्थियों को अवगत कराया। शासन की हंड्रेड डायल योजना अंतर्गत तत्काल सुरक्षा प्रदान करने की व्यवस्था के विषय में संदीप डोंगरे ने जानकारी प्रदान की । उत्कृष्ट विद्यालय मंडला के वरिष्ठ व्याख्याता आर के हरदहा, स्वती भारद्वाज, बी एस मरावी ,सी एस श्याम एवं सारिका तिवारी ने इस भ्रमण का संयोजन किया। संस्था के शिक्षक अखिलेश उपाध्याय एवं कन्हैया बारवैया व मंडल संयोजक विवेक शुक्ला ने उक्त भ्रमण में सहयोग प्रदान किया।

error: Content is protected !!