19.5 C
Mandlā
Saturday, November 7, 2026
Home Blog Page 1478

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मण्डला आगमन – मण्‍डला

               मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 10 फरवरी 2024 को मंडला आगमन हो रहा है। श्री यादव रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। सिंगल क्लिक के माध्यम से लाड़ली बहना एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों के खातों में राशि अंतरित करेगें।

               इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री श्री यादव 10 फरवरी को प्रातः 10ः15 बजे भोपाल से जबलपुर के लिए विशेष विमान से प्रस्थान करेंगे तथा 10.50 बजे जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वे प्रातः 10ः55 बजे हैलीकाप्टर द्वारा मण्डला के लिए रवाना होकर प्रातः 11ः20 बजे मण्डला पहुंचकर रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण करेंगे तथा सिंगल क्लिक के माध्यम से लाड़ली बहना एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों के खातों में राशि अंतरित करेगें। मुख्यमंत्री डॉ यादव दोपहर 1 बजे मण्डला से हैलीकाप्टर द्वारा जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट के लिए रवाना हांेगे।

error: Content is protected !!