19.5 C
Mandlā
Saturday, November 7, 2026
Home Blog Page 1477

कृषि विज्ञान केन्द्र में दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न – मण्‍डला

    राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड द्वारा स्वीकृत परियोजना के क्रियान्वयन के लिये आयुष विभाग द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र मण्डला दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अश्वगंधा, शतावर, तुलसी जैसे औषधीय पौधों की कृषि तकनीक संग्रहण तकनीक उनका महत्व आदि विषयों पर चर्चा हुई एवं जानकारी दी गई। किसानों को बताया गया कि औषधीय पौधों की खेती कर आर्थिक उन्नति में भी सुधार लाया जा सकता हैं। प्रशिक्षण में कृषकों ने अपने अनुभव भी साक्षा किये एवं प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी भी बताया। प्रशिक्षण में दो दिवसीय कार्यशाला में औषधीय पौधों की खेती का भ्रमण कराया गया एवं उपयोगिता भी बताई गई। प्रशिक्षण में 36 किसान को प्रमाण पत्र किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षण वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. सहारे, वैज्ञानिक डॉ. आर. पी. अहिरवार, राहुल मिश्रा वन विभाग, जिला आयुष अधिकारी डॉ. गायत्री आहाके, डॉ. सीमा भवेदी आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, संगीता अग्रवाल, एन.आर.एल भी उपस्थित रहें।

error: Content is protected !!