28.9 C
Mandlā
Thursday, February 5, 2026
Home Blog Page 1476

महाराष्ट्र सरकार लव जिहाद पर कानून ला सकती है:फडणवीस ने कहा- अन्य राज्यों में बने कानूनों के बारे में पढ़कर लॉ बनाएंगे

महाराष्ट्र सरकार जल्द ही लव जिहाद पर कानून ला सकती है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार लव जिहाद पर पाबंदी लगाने के लिए एक कानून लाने के बारे में सोच रही है। लेकिन कोई भी फैसला लेने से पहले अन्य राज्यों के इसी तरह के कानूनों के बारे में पढ़ाई की जाएगी फिर लॉ बनाया जाएगा। उन्होंने कहा- लड़कियों की शादी और धर्म परिवर्तन कराने के कई मामले सामने आए हैं। हर तरफ से इसके खिलाफ कानून बनाने की मांग हो रही है। इससे पहले मैंने सदन में भी घोषणा की थी। 24 मार्च को फडणवीस ने लव जिहाद को साजिश बताया था। उन्होंने लव जिहाद पर आशंका जाहिर करते हुए कहा था कि इसके पीछे कोई साजिश नजर आती है।
24 मार्च को डिप्टी CM ने कहा था- लव जिहाद पर नए कानून बनाने की जरूरत : 24 मार्च को विधानसभा में भाषण देते हुए फडणवीस ने कहा था- लव जिहाद से जुड़े मामलों या शिकायतों की सही संख्या मेरे पास नहीं है। यह केरल में गढ़ा गया एक शब्द है। इसके खिलाफ कानून बनाने के लिए कुछ चुनौतियां हैं। उन्होंने कहा था कि अगर किसी का धार्मिक परिवर्तन होता है, तो IPC की धारा 420 (जो धोखाधड़ी से संबंधित है) लागू होती है, लेकिन उस धारा की डेफिनेशन धर्म परिवर्तन के लिए डिफाइन नहीं है। इसलिए, हमें इसके लिए नए कानून बनाने की जरूरत है।पिछले साल फडणवीस ने लव जिहाद पर सख्त कानून बनाने की मांग की थी : फडणवीस ने पिछले साल भी दिसंबर में कहा था कि राज्य सरकार दूसरे राज्यों के लव जिहाद कानूनों की स्टडी कर रही है और उसके बाद कानून बनाने पर फैसला लेगी। उस वक्त फडणवीस ने विधानसभा में कहा था कि लव जिहाद पर सख्त कानून की मांग की जा रही है।

इंटरकास्ट मैरिज को ट्रैक करेगी महाराष्ट्र सरकार : श्रद्धा वालकर मर्डर केस जैसे मामले न दोहराए जाएं, इसके लिए 14 दिसंबर 2022 को महाराष्ट्र सरकार ने एक कमेटी का गठन किया था, जो इंटरफेथ और इंटरकास्ट मैरिज करने वाले कपल्स पर नजर रख रही है। इस कमेटी में 13 सदस्य होंगे, जो दूसरे धर्म और दूसरी जाति में शादी करने वाले कपल की जानकारी ले रहे हैं।

error: Content is protected !!