17.9 C
Mandlā
Saturday, November 7, 2026
Home Blog Page 1464

फसलों को हुई क्षति का समय-सीमा में आंकलन करें अधिकारी- डॉ. सिडाना – मण्‍डला

             जिले के विभिन्न क्षे़त्रों में 10 एवं 11 फरवरी की दरम्यानी रात को तेज बौछारो के साथ ओलावृष्टि हुई है, जिससे दलहनी एवं अन्य फसलो को नुकसान की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से ग्रामवार संयुक्त जांच दल गठित किए गए है। कलेक्टर डॉ.सलोनी सिडाना द्वारा इसके लिए तहसीलदारों को संबंधित तहसील के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

            कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि ओला प्रभावित ग्रामों में क्षति आकलन हेतु अनुविभागीय अधिकारी (रा), एवं वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी के नेतृत्व में राजस्व विभाग से पटवारी, कृषि विभाग से ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी व ग्राम पंचायत सचिव का ग्रामवार संयुक्त जांच दल ओला प्रभावित क्षेत्रों में जाकर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विस्तृत सर्वे करें। आर.बी.सी. 6-4 अनुसार मौका जांच कराकर नेत्राकंन के आधार पर क्षति का आंकलन कर समय सीमा में सर्वे प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।

error: Content is protected !!