17.9 C
Mandlā
Saturday, November 7, 2026
Home Blog Page 1463

स्वामित्व योजना के तहत वितरित किए गए भू-अधिकार अभिलेख – मण्‍डला

            स्वामित्व योजना के तहत जिले के सभी तहसीलों तथा ग्राम पंचायतों में जनजातीय सम्मलेन आयोजित किए गए। कार्यक्रम के तहत जनजातीय समुदाय के परिवारों को भू-अधिकार अभिलेखों का वितरण भी किया गया। इस दौरान झाबुआ के गोपालपुरा में प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया।

               मण्डला तहसील के अंतर्गत 165 हितग्राहियों को भूमिस्वामी अधिकार अभिलेख का वितरण जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया गया। साथ ही जिले के सभी तहसीलों में हितग्राहियों को भूमिस्वामी अधिकार अभिलेख का वितरण भी किया गया है। हितग्राहियों को स्वामित्व योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष संतोष सोनू भलावी, नगरपालिका उपाध्यक्ष अखिलेश कछवाहा, सांसद प्रतिनिधि सुधीर द्विवेदी, समाज सेवी विनय मिश्रा, एसडीएम सोनल सिडाम सहित बडी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!