17.9 C
Mandlā
Saturday, November 7, 2026
Home Blog Page 1461

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से किया संवाद – भोपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हितग्राहियों से योजनाओं का फीड बेक लिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झाबुआ में जनजातीय महा सम्मेलन के अवसर पर विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियो से संवाद किया। उन्होंने आहार अनुदान योजना के हितग्राही श्रीमती गोरा बाई सहरिया, रामी बाई सहरिया, वास्तो बाई सहरिया से संवाद किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने योजना के लाभ मिलने संबंधित जानकारी ली। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के हितग्राही प्रकाश वसुनिया, श्रीमती रुखमा बाई डामोर से संवाद करते हुए योजना के लाभ के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना के हितग्राही दीपक डामोर एवं सचिन चौहान से संवाद करते हुए योजना के लाभ और उससे रोजगार के मिले अवसर की जानकारी ली।

error: Content is protected !!