17.9 C
Mandlā
Saturday, November 7, 2026
Home Blog Page 1460

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इंदौर विमानतल पर भावभीनी विदाई – इंदौर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को झाबुआ में आयोजित कार्यक्रम के पश्चात इंदौर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिये प्रस्थान किया। इंदौर विमानतल पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी। नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय तथा जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट विशेष रूप से मौजूद थे।

इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी तथा सुश्री कविता पाटीदार, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा, महानिदेशक पुलिस सुधीर सक्सेना, विधायक सुश्री ऊषा ठाकुर, रमेश मेंदोला, श्रीमती मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़, मधु वर्मा, मनोज पटेल तथा गोलू शुक्ला, पुलिस आयुक्त मकरंद देउस्कर, कलेक्टर आशीष सिंह सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि गण मौजूद थे।

error: Content is protected !!