28.2 C
Mandlā
Friday, May 1, 2026
Home Blog Page 1429

राज्यपाल श्री पटेल से मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मंत्रिपरिषद ने की शिष्टाचार भेंट

राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मंत्रिमंडल के सदस्यों ने आज राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल श्री पटेल ने मंत्रिपरिषद के सदस्यों के राजभवन आगमन पर परिचय प्राप्त किया और सभी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल श्री पटेल ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पुष्पगुच्छ और पुस्तक भेंट कर स्वागत किया। राज्यपाल श्री पटेल का मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। राज्यपाल के साथ मंत्रिपरिषद के सदस्यों का समूह चित्र भी लिया गया।

error: Content is protected !!