15.9 C
Mandlā
Sunday, November 8, 2026
Home Blog Page 1428

किसानों के विकास के लिए सरकार संकल्पित संजय कुशराम – मण्‍डला

किसानों को मिली किसान सम्मान निधि की 16वी किश्त

जिला योजना भवन में आयोजित हुआ कार्यक्रम

            पीएम किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम का आयोजन जिला योजना भवन में किया गया जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की 16वी किश्त का हस्तांतरण किया गया। जिला योजना भवन में आयोजित कार्यक्रम में   जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, जनपद अध्यक्ष संतोष सोनू भलावी, नगरपालिका उपाध्यक्ष अखिलेश कछवाहा, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष संदीप सिंगौर, प्रफुल्ल मिश्रा, विनय मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि जयदत्त झा, जिला पंचायत सीईओ एवं प्रभारी कलेक्टर श्रेयांश कूमट, संयुक्त कलेक्टर अरविंद सिंह एवं हुनेन्द्र घोरमारे सहित संबंधित अधिकारी तथा किसान उपस्थित थे।

            इस अवसर पर उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम ने कहा कि देश की उन्नति के लिए किसानों की उन्नति आवश्यक है। वर्तमान सरकार किसानों के विकास के लिए संकल्पित है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कृषि को लाभ का धंधा बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों के सुखदुख में सरकार उनके साथ है। किसानों के परिश्रम के सम्मान के रूप में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि तथा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना से राशि प्रदाय की जाती है जो किसानों के कठिन समय में मददगार साबित होती है। इससे पूर्व कार्यक्रम के प्रारंभ में मंचासीन अतिथियों तथा विभागीय अधिकारियों द्वारा किसानों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुए राष्ट्र स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा-सुना गया।

error: Content is protected !!