25.6 C
Mandlā
Monday, March 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशरानी फूलकुंवर पॉलीटेक्निक महाविद्यालय की रिक्त बची सीटों के लिए काउंसलिंग पंजीयन...

रानी फूलकुंवर पॉलीटेक्निक महाविद्यालय की रिक्त बची सीटों के लिए काउंसलिंग पंजीयन 2 सितंबर से प्रारंभ होगा

मंडला। प्राचार्य रानी फूलकुंवर पॉलीटेक्निक महाविद्यालय मण्डला ने बताया कि म.प्र. शासन की अनुसूचित जनजाति की छात्राओं के लिए निःशुल्क आवासीय एकलव्य योजना संचालित है। योजनांतर्गत प्रवेश के लिए संचालक तकनीकी शिक्षा के साईट dte.mponline.gov.in के माध्यम से प्रथम चरण एवं द्वितीय चरण की काउन्सलिंग समाप्त हो चुकी है। रिक्त बची सीटों के लिए संस्था स्तर की काउन्सलिंग का पंजीयन उक्त साइट पर 2 सितंबर 2024 से प्रारंभ हो रहा है। ऐसे अनुसूचित जनजाति की छात्राएं जिनकी अभिभावकों की आय 1.80 लाख रूपए से कम है योजना का लाभ ले सकती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!