16 C
Mandlā
Sunday, December 14, 2025
Homeमध्यप्रदेशकलेक्टर सोमेश मिश्रा ने पिपरिया में 42 लाख 53 हजार की लागत...

कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने पिपरिया में 42 लाख 53 हजार की लागत से बने अमृत सरोवर का निरीक्षण किया

मंडला। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने ग्राम पंचायत पिपरिया विकासखंड निवास में 42 लाख 53 हजार की लागत से निर्माण किए गए अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत पिपरिया में अमृत सरोवर का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्वक किया गया है। अमृत सरोवर में अधिक मात्रा में जल संचय करने के लिए गहरीकरण करने और ओवरफ्लो की ऊँचाई बढ़ाने को कहा गया। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने अमृत सरोवर से बहते हुए जल को रोकने के निर्देश दिए। जिससे अमृत सरोवर में जल संचय करके रखा जा सके। उन्होंने अमृत सरोवर के आसपास एवं मेढ़ पर वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए। अमृत सरोवर में मछली पालन का व्यवसाय भी करने को कहा। जिससे मछली पालन करने वाले व्यक्ति का समूह को लाभ हो सके। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने इस अवसर पर जिले में रबी फसल की बुआई और उर्वरक की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रेयांश कूमट, एसडीएम निवास शाहिद खान, तहसीलदार मरावी सहित जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!