27.8 C
Mandlā
Friday, February 13, 2026
Homeमध्यप्रदेशजिला निर्वाचन अधिकारी सीहोर ने किया अभिनव प्रयोग (भोपाल समाचार)

जिला निर्वाचन अधिकारी सीहोर ने किया अभिनव प्रयोग (भोपाल समाचार)

मतदान दलों के लौटने के पहले ही 4500 मतदान कर्मियों के खाते में पहुंचे 45 लाख रुपए

तीसरे चरण का लोकसभा चुनाव संपन्न करने के लिए सीहोर जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों बुधनी, इछावर और सीहोर में 4 हजार 500 से अधिक अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इस चुनाव में सबसे खास बात यह रही कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण सिंह के निर्देश पर मतदान दलों के अधिकारी अधिकारी कर्मचारियों को मानदेय 45 लाख रूपये का भुगतान चुनाव संपन्न कराकर वापस आने से पहले ही उनके खाते में कर दिया गया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने इस अभिनव प्रयोग की सराहना की है।

मतदान संपन्न कराकर मतदान दल वापस पॉलिटेक्निक कॉलेज सीहोर मतदान सामग्री जमा करने पहुंचने पर अनेक अधिकारी कर्मचारियों ने बताया कि उनके मोबाइल पर मानदेय की राशि पहुंचने के एसएमएस प्राप्त हो गए हैं। प्रतिमा सिंह ठाकुर, राजेश कुमार, अशोक पवार, एम.एल. ऊईके सहित अनेक अधिकारी-कर्मचारियों ने बताया कि पहली बार इस तरह मतदान समाप्ति के पहले उनके मानदेय का भुगतान मिला है, यह सराहनीय है। इसके लिए उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी तथा निर्वाचन आयोग को धन्यवाद दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!