41.5 C
Mandlā
Wednesday, April 29, 2026
Home Blog Page 948

सीएम राइज़ स्‍कूल गढ़ा में समर कैम्‍प का हुआ शुभारंभ (जबलपुर समाचार)

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सीएम राइज़ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेडिकल कॉलेज परिसर, गढ़ा, जबलपुर में समर कैंप का शुभारंभ हो गया है। यह समर कैंप आज से 15 मई तक प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 10 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। इस वि‌द्यालय में कुल 5 विधाओं में विभिन्न गतिविधियां संचालित की जानी है| जिसमें ड्राइंग, पेंटिंग (मधुबनी, वर्लीआर्ट), लेखन कला, बेसबाल, बॉलीबाल, बेडमिंटन और अन्य शतरंज, कैरम आदि खेल शामिल है। सभी गतिविधियों में कुल 119 विद्यार्थी पंजीकृत हुये हैं। इन्हें संबन्धित विधाओं के विशेषज्ञ शिक्षकों एवं श्री बृजेन्द्र कुमार तिवारी प्रभारी के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है। 

error: Content is protected !!