41.3 C
Mandlā
Wednesday, April 29, 2026
Home Blog Page 946

लोकसभा निर्वाचन 2024 – स्वीप कार्यक्रम के तहत 2 मई को बाल भवन में होगा संवाद कार्यक्रम (ग्‍वालियर समाचार)

शहर की विभिन्न संस्थाओं और व्यापारिक संगठनों को किया गया है आमंत्रित

लोकसभा निर्वाचन-2024 में अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें, इसके लिये कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देशन में शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत अनेक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में दिनांक 2 मई को शहर के प्रबुद्ध नागरिकों और संस्थाओं के पदाधिकारियों से लोकतंत्र में नागरिकों की भूमिका विषय पर एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

कलेक्टर श्रीमती चौहान ने निर्देश दिए हैं कि संबंधित विभागीय अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित सामाजिक, व्यवसायिक, खेल एवं अन्य संस्थाओं को कार्यक्रम में आमंत्रित करें। इस संवाद कार्यक्रम में लोकसभा निर्वाचन-2024 में किस प्रकार मतदान प्रतिशत को बढ़ाया जा सकता है, इस विषय पर विस्तार से चर्चा की जायेगी। इसके साथ ही मतदान के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव भी लिए जायेंगे।

error: Content is protected !!