28.9 C
Mandlā
Friday, May 1, 2026
Home Blog Page 906

लोकसभा सामान्य निर्वाचन शांतिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न कराने के लिए निकाला फ्लैग मार्च (दतिया समाचार)

लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 जिले में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शांतिपूर्ण, निर्विघन सम्पन्न कराने के लिए आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कुमार माकिन एवं पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र मिश्रा ने संयुक्त रूप से अपनी टीम के साथ फ्लैग मार्च निकाला। निर्वाचन अधिकारी माकिन एवं पुलिस अधीक्षक मिश्र द्वारा फ्लैग मार्च की शुरूआत सिविल लाईन कोतवाली दतिया से की गई जो शहर के राजगढ़ चौराहा, तिगैलिया, टाऊनहॉल, पटवा तिराहा, जनाना चिकित्सालय पुराना, ठंड़ी सड़क, सब्जी मंडी, किला चौक, आनंद टॉकीज, सेवढ़ा चुंगी, देहात थाना, बुन्देला कॉलोनी, पुरानी कलेक्ट्रेट सिविल लाईन पर समाप्ति की गई। फ्लैग मार्च में पुलिस अधिकारी एवं जवान शामिल रहे। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दतिया कमलेश भार्गव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील शिवहरे, एसडीओपी सुश्री प्रियंका मिश्रा आदि अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!