35.5 C
Mandlā
Friday, May 1, 2026
Home Blog Page 898

जेसीआई के सदस्‍यों द्वारा संचालित अपने प्रतिष्‍ठानों पर मतदान के पश्‍चात अमिट स्‍याही दिखाने पर दिया जायेगा 10 प्रतिशत डिस्‍काउंट (गुना समाचार)

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सतेन्‍द्र सिंह के निर्देशन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गुना प्रथम कौशिक के मार्गदर्शन में स्‍वीप गतिविधियां जारी हैं। जिले में लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदान 07 मई 2024 को होना है।  

इसी क्रम में नगर पालिका गुना के सौजन्‍य से सामाजिक संस्था जेसीआई गुना सेंट्रल द्वारा नागरिकों को लोकतंत्र के इस महापर्व में अनिवार्य मतदान की शपथ दिलाई गई। जिसमें संस्था सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संस्था अध्यक्ष श्री सुमित अग्रवाल ने बताया की अधिक से अधिक मतदान को प्रोत्साहित करने के लिए संस्था के दुकानदार सदस्यों द्वारा 07 मई 2024 को अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर अमिट स्‍याही दिखाने पर 10% तक का डिस्काउंट मतदाताओं को दिया जाएगा।

error: Content is protected !!