35.2 C
Mandlā
Sunday, May 3, 2026
Home Blog Page 886

रामनगर घटना: मृतक के परिजनों तथा घायलों को प्रदान की जा रही आर्थिक सहायता (मण्‍डला समाचार)

               मंगलवार की शाम को रामनगर में हुई पेड़ गिरने की घटना में 2 महिला की मृत्यु हुई है तथा अन्य 36 व्यक्ति घायल हुए हैं जिनमें 7 गंभीर रूप से तथा 29 आंशिक रूप से घायल हैं। गंभीर रूप से घायलों को मेडीकल कॉलेज जबलपुर रेफर किया जा रहा है, शेष सभी का उपचार जिला चिकित्सालय मंडला में किया जा रहा है। घटना में सुक्कोबाई झारिया एवं खुजलो बाई की मृत्यु हो गई है।

               जानकारी के अनुसार मंगलवार को रामनगर में स्थानीय बाजार का दिन था। शाम करीब 5 बजे तेज आंधी के कारण बड़ा पेड़ गिर गया और भगदड़ हुई। मृतक के परिजनों तथा सभी घायलों को तत्कालिक रूप से आर्थिक सहायता दी जा रही है। साथ ही पात्र सम्बल हितग्राहियों को आर्थिक सहायता तथा आरबीसी 6-4 के तहत राहत राशि दिया जाना सुनिश्चित किया जा रहा है।

error: Content is protected !!