32.1 C
Mandlā
Sunday, May 3, 2026
Home Blog Page 882

तेजी से हो रहा घायलों के स्वास्थ्य में सुधार (मण्‍डला समाचार)

स्वस्थ्य होकर घर पहुंचे 6 घायल

               रामनगर में हुई घटना में घायल हुए जिला चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा है। सभी घायलों के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। आज 6 घायल स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गए हैं। कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर घायलों के उपचार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने घायलों से चर्चा करते हुए उनकी कुशलक्षेम पूछी।

               प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम रामनगर में हुई घटना में घायल लोगों को जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है जहां पर उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में बेहतर उपचार प्रदान किया जा रहा है। घायलों को उनकी आवश्यकता के अनुसार एक्स-रे, सीटी स्केन, ब्लडबैंक, पेथोलॉजी आदि की सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। सभी घायलों के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। बुधवार को 6 घायलों को जिला चिकित्सालय से डिस्चार्ज किया गया है। जबलपुर रेफर किए गए घायलों के स्वास्थ्य का भी लगातार फॉलोअप लिया जा रहा है।

error: Content is protected !!