29.3 C
Mandlā
Tuesday, May 5, 2026
Home Blog Page 854

जागरूकता कार्यक्रम संपन्न (मण्‍डला समाचार)

            उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में स्वामी विवेकानन्द कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वाधान में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं क्रीडा विभाग द्वारा अग्निवीर योजना जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेना भर्ती हेतु अग्निवीर योजना से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी प्राचार्य डॉ. नवीन कुमार हरदहा की अध्यक्षता में छात्र-छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में टी.पी.ओ. डॉ. घनश्याम झारिया, डॉ. प्रशांत कुमार यादव, डॉ. विजय मौर्य, डॉ. गरिमा छाबड़ा, संदीप चौरसिया, संतोष नंदा एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!