32.4 C
Mandlā
Thursday, May 7, 2026
Home Blog Page 794

अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया स्ट्राँग रूम एवं मतगणना स्थल का निरीक्षण (मण्‍डला समाचार)

            अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश राजेश कौल ने आज मण्डला प्रवास पर थे। इस दौरान उन्होंने शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय मंडला पहुंचकर स्ट्राँग रूम तथा 4 जून को होने वाली मतगणना के लिए की जा रही तैयारियों का अवलोकन किया। उन्होंने विधानसभावार बनाए गए स्ट्राँग रूम, परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीव्ही कैमरा, मीडिया सेंटर, उद्घोषणा कक्ष, गणना कक्षों की बैठक व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग आदि की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। श्री कौल ने कहा कि गणना कक्ष में एजेंटों की बैठने की बेहतर व्यवस्था रखें। गर्मी को ध्यान में रखते हुए मतगणना स्थल पर कूलर आदि की व्यवस्था रखें। अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र कुमार सिंह ने मतगणना हेतु की जा रही तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर अरविंद सिंह, ऋषभ जैन एवं हुनेन्द्र घोरमारे सहित संबंधित उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!