25.8 C
Mandlā
Sunday, November 15, 2026
Home Blog Page 791

ओव्हर लोड, अवैध परिवहन एवं अवैध उत्खनन करते 3 वाहन जप्त (मण्‍डला समाचार)

               खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण पर प्रभावी रोकथाम हेतु मध्यप्रदेश शासन खनिज साधन विभाग से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में तथा कलेक्टर मण्डला के निर्देशानुसार खनिज विभाग मण्डला द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, अवैध परिवहन तथा अवैध भण्डारण के विरूद्ध सतत् रूप से कार्यवाहियां की जा रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में खनिज विभाग द्वारा खनिज रेत एवं गिट्टी के तीन वाहनों डम्फर क्रमांक एमपी 20 एचबी 4992, वाहन 709 क्रमांक एमपी 51 जी 1055 एवं वाहन टेक्टर क्रमांक एमपी 51 जेडए 6478 को ओव्हर लोड, अवैध परिवहन एवं अवैध उत्खनन करते हुये जप्त कर शासकीय अभिरक्षा में संबंधित थाना महाराजपुर, चौकी टाटरी एवं थाना बम्हनी की सुपुर्दर्गी में दिया गया। उक्त वाहनों के विरूद्ध म०प्र० खनिज नियम 2022 के प्रावधानों के तहत् प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय प्रेषित किया गया है।

error: Content is protected !!